राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारिणी का आरएलपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग, उपाध्यक्ष भागीरथ नैण, दलित नेता व उपाध्यक्ष उदाराम मेघवाल, महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राउफ खां मेहर पोकरण, राजूराम खोजा सहित कार्यकारिणी सदस्यों व प्रदेशाध्यक्ष का पहली बार जोधपुर पहुंचने पर शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आरएलपी कार्यकर्ता ने मुलाकात करके स्वागत किया। इस मौके भंवर सोऊ, सुभाष कड़वासरा, चुनाराम डूडी, हीराराम धतरवाल, किशन धतरवाल, रवि वैष्णव, रेवंत जांगू, सवाईसिंह राजपुरोहित, सोहन मेघवाल, महेंद्रसिंह राठौड़, अकबर खां, अल्लाराम, मोती सियाग, जालाराम पालीवाल, हपु बैरड़, एडवोकेट देवेंद्र गोदारा, अमरसिंह गोदारा, एडवोकेट रावल गोदारा ने स्वागत किया।
पालिका साधारण सभा की बैठक 1 जनवरी को
पीपाड़ शहर| नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक का आयोजन 1 जनवरी को किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक पालिकाध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छवाह की अध्यक्षता में 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में शहर विकास की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा कर कई प्रस्ताव रखे जाएंगे।
बालेसर: रालाेपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का किया स्वागत